logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: तहसील पुलिस थाना अंतर्गत मेओ अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ लूटपाट


नागपुर: नागपुर के तहसील पुलिस थाना अंतर्गत मेओ अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे डॉक्टर को दो हमलावरों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। मामला सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

अजय डोंगरे फरियादी बताये जा रहे हैं जो मेओ अस्पताल में डॉक्टर हैं। 2 अप्रैल की सुबह करीब 4:00 के दौरान अजय अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उसी दौरान भगवा घर चौक के पास दो अज्ञात दोपहिया सवारों ने उन्हें बीच सड़क पर जबरदस्ती रुकवाया और चाकू निकाल कर उन पर वार कर दिया। हालांकि किसी तरह डॉ अजय इस हमले से बच गए । बाद में दोनों आरोपियों ने अजय के पास का मोबाइल फोन और जेब में रखे दो हजार नगद छीन कर फरार हो गए। इस घटना की शिकायत डॉक्टर अजय ने तहसील पुलिस से की थी। 

जांच के दौरान ही पुलिस को आरोपियों के कुछ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुए। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी दुर्व राजेश बीरबल को गिरफ्तार किया है । साथ इस अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी और  पैसों को भी पुलिस ने बरामद किया है। अब पुलिस इस मामले में शामिल उसके मंडला नामक दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है।