logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: भाई दूज मनाने जा रहे पिता-पुत्री की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, थाना-खापरी मार्ग पर हादसा


नागपुर: नागपुर के उमरेड बायपास पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बुटीबोरी पुलिस थाना अंतर्गत थाना-खापरी मार्ग पर हुआ। अज्ञात ट्रक चालक उन्हें कुचलकर मौके से  फरार हो गया। 


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। मृतकों की पहचान लावा सोनूजी बरसागड़े  और उनकी पुत्री सलोनी लावा बरसागड़े  के रूप में हुई है। दोनों चिखली गांव के निवासी थे, जो पवनी तहसील के आध्याल गांव से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे पिता-पुत्री दोपहिया वाहन  से चिखली से वर्धा जा रहे थे। सलोनी अपने चचेरे भाई के घर ‘भाई दूज’ मनाने के लिए जा रही थी।

इसी दौरान उमरेड बायपास के पास एक अनजान ट्रक ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बुटीबोरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।