logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कोयले से भरी माल गाडी में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरातफरी, बड़ी मुश्किल से आग पर पाया गया काबू


नागपुर: कोयले से भरी माल गाड़ी के आठ डब्बो में आग लग गई। देखते ही देखते आग तीव्र हो गई और अन्य डब्बो की तरफ बढ़ने लगी। कोयले में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्टेशन में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की गाडी तुरंत मौके पर पहुंची और बढ़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह घटना रविवार सुबह दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे के आधीन मुंबई -हावडा रूट पर तारासा स्टेशन पर हुई। 

खापरखेड़ा पवार हॉउस के लिए 59 डब्बों की एक ट्रेन से कोयला भेजा जा रहा था। मुंबई -हावडा सेंटर रेलवे लाईन से आरही ट्रेन के कुछ डब्बों में आग लग गई। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली ट्रेन को तारसा स्टेशन पर रोककर आग को बुझने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग इतनी तेज थी की उसे बुझाया नहीं जा सका। इसके बाद रेलवे अधिकारियोंने सुबह 6.20 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।

जैसे ही ट्रेन कन्हान स्टेशन पर पहुंची वहां पहले से मौजूद  पारशिवनी, कन्हान, कामठी की फायर ब्रिगेड गाड़ियों के आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेन को खापरखेड़ा पावर हाउस के लिए रवाना कर दिया गया। गर्मी का मौसम आते ही कोयले में आग लगने जैसी घटना बढ़ जाती है।