logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवक के पास से मिला हथियारों का जखीरा; 26 तलवारें और कार जब्त, झारखंड निवासी युवक गिरफ्तार


नागपुर: शहर के पांचपावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक युवक को तलवारों के झखीरे के साथ पकड़ा है।इस कार्रवाई में 26 तलवारें और एक कार जब्त की गई है। यह कार्रवाई रविवार देर रात 1:50 से सुबह 3:15 बजे के बीच बाबा बुद्धाजी नगर स्थित गुरुद्वारे के पास की गई। अपराध शाखा की सामाजिक सुरक्षा इकाई और यूनिट 3 ने संयुक्त रूप से यह छापामार कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी का नाम रूपेश बिहारीराव आदिवासी है। वह झारखंड के गुमला जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से करीब 52 हजार रुपये की 26 तलवारें और एक मारुति इको कार जब्त की है।

आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसकी मेडिकल जांच करवाई गई। इसके बाद उसे पांचपावली पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय हथियार अधिनियम की धारा और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, इतनी बड़ी मात्रा में तलवारों की बरामदगी से यह स्पष्ट है कि आरोपी किसी अवैध गतिविधि की योजना बना रहा था। मामले की जांच जारी है, और यह पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल कहां और क्यों किया जाना था।