logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

प्लेटफार्म पर सोये पांच लोगों पर मानसिक रोगी ने किया धारदार हथियार से हमला, दो की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना हुई है। प्लेटफार्म पर सो रहे पांच लोगों पर एक मानसिक रोगी ने हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

नागपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरे शख्स ने 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ धारधार हथियार और डंडा लेकर आया था और उसने प्लेटफार्म नंबर 6 पर सोये लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना की सुचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस की मानें तो आरोपी मानसिक रोगी था। स्टेशन पर आने लोगो से भीख मांगकर वह अपना गुजरा करता था। मानसिक रोगी होने से वह बेवजह किसी न किसी से विवाद करता था। 

घटना वाले दिन भी उसका अन्य भिखारियों और यात्रीय से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने प्लेटफॉर्म पर सोये लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। 

देखें वीडियो: