logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मारेगांव में एक नाबालिग ने दो छोटे लड़कों के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, पुलिस ने भेजा बाल सुधार गृह


यवतमाल: यवतमाल जिले की मारेगांव तहसील में एक नाबालिग ने दो नाबालिगों से अप्राकृतिक कृत्य किया। इस घटना में पीड़ित बच्चों की मां ने मारेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर दुष्कर्म करने वाले नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे यवतमाल बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारेगांव थाना क्षेत्र के एक मकान में दो नाबालिग बच्चे अपने दादा-दादी के साथ थे। बच्चों के माता-पिता काम के चलते पूरे दिन घर से बाहर रहते हैं। गुरुवार को ये दोनों बच्चे घर के पास खेल रहे थे। इस बीच, पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़के ने उन दोनों को गुब्बारे देने का झांसा दिया। छोटे भाई को टीवी देखने के लिए कहकर वह दूसरे भाई को रसोई में ले गया और उसके साथ अनैतिक कृत्य किया। किसी को बताने पर छोटे लड़के को चाकू से मारने की धमकी भी दी।

जब बच्चों की मां खेत से घर आई तो पीड़िता ने जानकारी दी। बाद में जब बच्चों की माँ अपराधी के घर पूछताछ करने पहुंची तो वह भाग गया। जब दोनों पीड़ितों से पूछताछ की गई तो दोनों ने बताया कि उनके साथ अप्राकृतिक शोषण किया गया है।

इस घटना के बाद पीड़ित बच्चों के माता-पिता ने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिर मारेगांव पुलिस स्टेशन में नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और दुष्कर्मी बच्चे को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।