logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर किया हमला; मानकापुर पुलिस थाने की घटना


नागपुर: नागपुर के मानकापुर पुलिस थाना अंतर्गत ताज नगर परिसर में पुराने विवाद के चलते अपराधी ने अपने ही पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर  रही है  

 मानकापूर इलाके के ताजनगर में  हुए  इस मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।  पुरानी रंजिश के चलते अपराधी ने अपने ही पड़ोसी पर यह  हमला किया था। इस हमले में घायल व्यक्ति 39 वर्षीय रूपेश विनोद चंदनकर हैं जबकि आरोपी उसके पड़ोस में ही रहने वाला राजु सुखदेव धुर्वे है। राजू के खिलाफ इससे पहले चोरी मारपीट और घातक हथियार लेकर घूमने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। 

बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसियों की पुरानी रंजिश है। इस घटना से एक दिन पहले आरोपी का फिर्यादी की मां से झगड़ा हुआ था। इसी विवाद को लेकर रविवार को राजु धुर्वे ने चंदनकर के घर के पास आकर गाली-गलौज  की थी। जब चंदनकर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी गुस्से में आकर धमकाने लगा और फिर कुल्हाड़ लेकर हमला करने दौड़ा।

फिर्यादी ने पहला वार बचा लिया और भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनका पीछा किया और आखिरकार उनके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में चंदनकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मानकापूर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।