logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: रनाला में बिना लाइसेंस के कपास के बीज बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार, कृषि विभाग ने माल जब्त लिया जब्त


नागपुर: कामठी के रनाला में कृषि विभाग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बीज भंडारण और बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विभाग ने उसके कब्जे से कपास के बीज भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय शेख महबूब सुमानी के रूप में हुई है।

कामठी पंचायत समिति के कृषि अधिकारी पंकज लोखंडे ने बताया कि रनाला गांव के शेख महबूब सुमानी ने बिना लाइसेंस के अपने घर में अवैध रूप से कपास के बीज का भंडारण किया था और बीज बेच रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कृषि अधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी कर 34 किलो 700 ग्राम कपास बीज जब्त किया। कृषि अधिकारी की शिकायत पर नवीन कामठी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि यदि कामठी तहसील में कहीं भी अवैध रूप से बीज, रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक बेचे जा रहे हों तो कृषि विभाग को सूचित करें। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे सीजन से पहले बीज की जांच अवश्य कर लें तथा बिल भी अवश्य लें।