logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सौभाग्य नगर में व्यक्ति की हत्या, मामूली विवाद पर शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम


नागपुर: नागपुर के हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत सौभाग्य नगर परिसर में बीती रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने ही दोस्त की सीमेंट के गट्टू से सिर पर वार कर हत्या कर दी. हालांकि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शराब  पीने के बाद हुए मामूली झगड़े के चलते आरोपी ने आवेश में आकर इस वारदात को अंजाम दिया. 

हुड़केश्वर पुलिस थाने के सौभाग्य नगर परिसर में हत्या की यह घटना हुई. मृतक 33 वर्षीय धवल पांडुरंग नाटकर चक्करपानी नगर निवासी है. जबकि आरोपी उसका ही दोस्त सौभाग्य नगर निवासी अंकुश गणेश गाखरे है. मृतक धवल अविवाहित है और एलजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता है. वह खाना खाने के लिए सौभाग्य नगर स्थित अपनी बहन के घर में रोज आता था. वहीं पर पड़ोस में आरोपी अंकुश गाखरे भी रहता है. इनकी आपस में जान पहचान हो गई थी. 

बीती रात पहले से ही ये दोनों अलग-अलग जगह से शराब पी कर सौभाग्य नगर चौक पर एक दूसरे से मिले थे. इस दौरान इन दोनों की दोबारा शराब पीने की इच्छा हुई और दोनों ने दोबारा साथ में बैठकर शराब पी. शराब पीने के बाद ये दोनों अपने  घर चले गए थे. इसी बीच आरोपी अंकुश का पत्नी के साथ शराब पीकर घर देर से आने के चलते झगड़ा हो गया और इसी झगड़े में उसकी पत्नी बच्चों सहित घर छोड़ कर चली गई. इस बात को सुनकर अंकुश क्रोधित हो गया अपने दोस्त धवल को इसकी जानकारी दी. 

इसके बाद ये दोनों दोबारा मोटरसाइकिल पर बैठकर महिला की तलाश में निकले. रास्ते में धवल ने अंकुश की पत्नी के बारे में कुछ टिप्पणी कर दी जिसके चलते आरोपी क्रोधित हो गया और उसने बीच सड़क में ही गाड़ी रुकवा कर सड़क पर पड़ी ईंट मृतक के सिर पर दे मारी. इसके बाद उनका आपस में झगड़ा शुरू हो गया और इसी झगड़े में पास पड़े सीमेंट के गट्टू से मृतक के सिर पर मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

इस घटना की जानकारी परिसर वासियों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी थी. घटना की जानकारी मिलते ही हुड़केश्वर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा साथ ही आरोपी को भी परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी रिक्शा रिपेयरिंग का काम करता है.