logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

वेणा नदी में बुधवार को आई बाढ़ में बह सुरक्षा गार्ड, आज सुबह मिला शव


नागपुर: हिंगना तहसील के वेणा नदी में बुधवार को आई बाढ़ में एक सुरक्षा गार्ड बह गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह गार्ड का शव घटना स्थल से एक किलोमीटर मिला। 

मृतक की पहचान लखनी भंडारा निवासी 45 वर्षीय नंदवर्धन हरबा शेंडे के रूप में हुई है। मृतक  वडगांव गूजर स्थित कोलगेट कंपनी लॉजिस्टिक पार्क में सुरक्ष गार्ड के तौर पर काम करते थे। बुधवार को रात करीब 10 बजे मृतक अपनी दोपहिया वाहन से सतगांव, बुटीबोरी स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे वह वडगांव गूजर गांव के पास वेना नदी में बाढ़ आ गई और पानी पुल के ऊपर से बह रहा था।

लेकिन नंदवर्धन ने पुल के ऊपर बहते पानी को पार करने का प्रयास किया। पानी का बहाव इतना तेज था कि, नन्दिवर्धन दोपहिया सहित बह गए। व्यक्तो को बहते देख लोगों ने तुरंत हिंगना पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की। हालांकि, रात होने के कारण पुलिस शव ढूढ़ने में विफल रही।

गुरुवार सुबह घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर नदी के एक पेड़ के तने में उसका शव फंसा हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को नदी की तलहटी से एक किलोमीटर दूर से पुल तक लाया। मृतक की पत्नी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी और उसकी दो बेटियां हैं। पिता की भी मौत हो जाने से दोनों अनाथ हो गए हैं।