logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

यवतमाल में हैरान करने वाला मामले आया सामने, ससुरालवालों ने विधवा बहु को 1.20 लाख में बेंचा; छह पर मामला दर्ज


यवतमाल: यवतमाल जिले के आर्णी तहसील से एक हैरान करने वलै घटना समाने आई है। जहां अपनी विधवा भाभी को ननद ने 1.20 लाख में गुजरात में बेंच दिया। यही नहीं दो साल बाद महिला द्वारा बेटे को जन्म देने के बाद उसे वापस उसके गांव छोड़ दिया। एक व्यक्ति की तालश के दौरान यह सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी ननद, नन्दोई सहित छह लोगों पर मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो की खोज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यवतमाल के अरनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और एक बेटे को अचानक खो दिया था। विकट परिस्थितियों के कारण, वह अपने एक और बेटे और बेटी के साथ अपने ससुराल में रह रही थी। इस असहाय महिला की स्थिति का फायदा उठाकर और उसे रोजगार दिलाने की उम्मीद में, उसका ननद और उसके पति उसे मध्य प्रदेश ले गए।

वहाँ से, महिला को गुजरात के पोपट चौसा नामक एक व्यक्ति को 1.20 लाख रुपये में बेच दिया गया। उस व्यक्ति ने दो साल तक उसका शोषण किया और उससे एक बेटे को जन्म देने के बाद उसे वापस गाँव लाकर छोड़ दिया। इस बीच, पुलिस ने इस मामले में उसकी सास, सास के दूसरे पति, दीर ननंद और नंदाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2023 में, पीड़ित महिला के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी बेटी और नाती, नातिन लापता हैं। आर्णी पुलिस जब लापता महिला की तलाश कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि महिला अपने गाँव में है। इसके आधार पर, पुलिस ने महिला से पूछताछ की और यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला के एक बेटे और बेटी का अभी भी पता नहीं चल पाया है। वह उन्हें ढूंढने की मांग कर रही है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह मेसे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो की खोज कर रही। यवतमाल जिले में महिलाओं और लड़कियों को उनकी लाचारी और अज्ञानता का फायदा उठाकर दूसरे प्रांतों में बेचे जाने के कई मामले सामने आए हैं। लगातार आते इन घटनाओं पर रोक लगाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।