logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वर्धा रोड पर तेज रफ्तार कार चालक ने वकील को कुचला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


नागपुर: वर्धा रोड पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने वकील को रौंद दिया। घटना में वकील को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया और बाद में  नोटिस देकर छोड़ दिया गया। 

नागपुर के वर्धा रोड स्थित अजनी चौक पर यह दर्दनाक हादसा हुआ, एक एक तेज रफ्तार वॅगनआर कार के चालक ने सड़क से जा रहे एडवोकेट सैयद मुबाशिर को टक्कर मार दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि टक्कर के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। एडवोकेट मुबाशिर कार के बोनट से चिपके रहे, लेकिन ड्राइवर रफ्तार से गाड़ी चलाता रहा।

सड़क पर इस फिल्मी दृश्य को देखते ही स्थानीय नागरिकों ने साहस दिखाया और बड़ी मुश्किल से कार को रोका, जिसके बाद गंभीर घायल एडवोकेट मुबाशिर को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कई फ्रैक्चर और गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।

वहीं, बाद में लोगों ने चालक को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बजाज नगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और बजाज नगर थाने ले गई। जहां पर पुलिस ने आरोपी चालक का मेडिकल करवाने के बाद एक नोटिस देकर छोड़ दिया गया। हालांकि अभी तक मेडिकल की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो पाई है जिसमें चालक के किसी नशे में होने की बात सामने नहीं आ पाई है। 

इस घटना के बाद कानूनी समुदाय और जागरूक नागरिक प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामलों में एक कड़ा संदेश जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।