logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: शिक्षक के नाम पर कलंक! आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छह लड़कियों के साथ का रहा था अश्लील हरकतें, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अकोला: जिले के काझीखेडा में जिला परिषद स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत एक शिक्षक ने गुरु के नाम पर धब्बा लगा दिया है. यह शिक्षक प्रमोद सरदार है, 48 साल का प्रमोद पिछले चार महीने से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छह लड़कियों के साथ अश्लील विडिओ दिखाकर गलत हरकत कर रहा था. प्रमोद ने सोचा कि ये लड़कियां इस हरकत का कभी खुलासा नहीं करेंगी, लेकिन आखिरकार इन छात्राओं ने स्कूल में आए सदस्यों को अपनी आपबीती बता दी.  

चाइल्ड लाइन के कुछ सदस्य स्कूल में काउंसिलिंग के लिए आए और उन्होंने छात्रों की काउंसिलिंग की. इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल से कक्षा 8 और 9 की लड़कियों से बात करने की इच्छा जताई. बच्चियों द्वारा सारी बातें पता चलने के बाद बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रांजली जयसवाल ने इसकी जानकारी यूराल पुलिस को दी और यूराल पुलिस ने भी बिना देर किए शिक्षक प्रमोद सरदार को हिरासत में ले लिया. ग्रामीणों द्वारा आरोपी शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है.  

यूराल पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होकर ठाकरे गूट के विधायक नितिन देशमुख ने घटना की निंदा की है और राज्य सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना को 1500 रुपये देने की बजाय अगर हर स्कूल में सीसीटीवी लगा दिए जाएं तो बेटियां सुरक्षित रहेंगी.

इस घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.