logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वीएनआईटी के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या


नागपुर: विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह यह घटना सामने आई। मृतक छात्र का नाम दिव्यांशु गौतम था। वह कॉलेज के कंप्यूटर साइनस के अंतिम साल का छात्र था। 

मृतक छात्र मूलतः बिहार के परोरा निवासी है। शुरुआती जानकारी माने तो, मृतक कुछ विषयों में फेल हो गया था। जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था। भारी तनाव में होने की वजह से छात्र ने अपनी जीवन लीला ख़त्म कर दी। 

गुरुवार सुबह कमरे में सड़ांध की गंध आने पर छात्रों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया. उन्होंने तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया। वे तुरंत वहां आ गये. उसने बड़ी मुश्किल से दिव्यांशु के कमरे का दरवाजा खोला। इसके बाद शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। घटना की सुचना मिलते ही बजाज नगर पुलिस ने मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।