logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक ने साइकिल पर ट्यूशन क्लास जा रही 22 वर्षीय छात्रा को कुचला, युवती की हुई मौत


नागपुर: जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत खोबरागड़े चौक पर एक सड़क हादसे में एक होनहार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब यह युवती अपनी साइकिल पर ट्यूशन क्लास के लिए जा रही थी। तेज रफ्तार आयशर ट्रक ने इस युवती को कुचल दिया जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

जरिपटका पुलिस थाने के खोबरागड़े चौक पर गुरुवार शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक युवती की पहचान आंचल राहांगडाले के रूप में हुई है। 22 वर्षीय युवती मूलतः मध्य प्रदेश की रहने वाली है और कुशीनगर परिसर में अपने चाचा चाची के पास रह रही थी। 

आंचल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही थी और बीती शाम अपनी साइकिल पर ट्यूशन क्लास जारी थी। इस दौरान आईसर ट्रक के चालक ने तेज गति व लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक के पीछे के चक्के में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर तनाव निर्माण हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तक चालक को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।