logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: नो-एंट्री प्वाइंट पर बैलों से भरा वाहन पकड़ा गया, दस्तावेज़ नहीं मिले, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: नागपुर के गोंडखरी नो-एंट्री प्वाइंट पर ट्रैफ़िक पुलिस ने  एक संदिग्ध वाहन को पकड़ा, जिसमें बैलों की अवैध ढुलाई की जा रही थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ  वाड़ी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए वाड़ी पुलिस के हवाले किया है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पासिंग का यह वाहन बिना रुके तेज रफ्तार में नागपुर की ओर बढ़ रहा था। मौके पर तैनात पुलिस दल ने जब वाहन को रोका तो पाया कि गाड़ी की नंबर प्लेट कपड़े से ढंकी हुई थी, जिससे संदेह और गहरा हो गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बैल जाति के करीब 70 पशु भरे हुए मिले। चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि ये बैल सागर से लाए गए हैं और इन्हें हैदराबाद ले जाया जा रहा था। हालांकि, चालक के पास इन बैलों की ढुलाई संबंधी कोई भी वैध दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं था। 

पशु संरक्षण अधिनियम और परिवहन नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले कर उसे आगे की कार्रवाई के लिए वाडी पुलिस के हवाले किया है।