logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 30 रुपए के लिए हुए विवाद में मारा चाकू, वाइन शॉप मालिक पर किया हमला


नागपुर: जरीपटका  थाना क्षेत्र में एक वाइन शॉप के मालिक पर 30 रुपए को लेकर हुए  विवाद में दो अपराधियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घर कर दिया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। हालांकि अभी तक ये दोनों ही आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं जिनकी तलाश की जारी है ।

जख्मी का नाम लवेश किशनानी है। जरीपटका थाने से कुछ दूरी पर लवेश किशनानी की वाइन शॉप, बार एंड रेस्टारेंट है। दो दिन पहले रात में दो अज्ञात युवक उनकी दुकान में पहुंचे और एक शराब का निप खरीदा। इसी बीच दोनों 30 रुपए ज्यादा बताते हुए बिल को लेकर मैनेजर से विवाद करने लगे। 

मामला सुलझाने के लिए लवेश जब बीच में आया तो दोनों युवकों में से एक ने लवेश के पेट पर चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की है और उनकी तलाश की जा रही है। 

आरोपियों की पहचान ताज नगर निवासी सलमान हुसैन जाकिर  हुसैन और शाहरुख हनीफ खान टीमकी खदान निवासी के रूप में हुई है। वहीं, इस हमले में घायल हुए लवेश का इलाज अस्पताल में जारी है जिसकी हालत भी नाजुक बनी है। 

देखें वीडियो: