logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खौलते तेल से भरी कढ़ाई में गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल; इलाज के दौरान हुई मौत, पराशिवानी तहसील के नगरधन की घटना


नागपुर: नागपुर जिले के रामटेक थाना क्षेत्र के नगरधन में एक युवक की गरम तेल में गिरने से मौत हो गई। घटना साप्ताहिक बाजार में तब हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रशांत कुंवरलाल मसुरके के रूप में हुई। मृतक युवक शराब का आदि था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगरधन के साप्ताहिक बाजार में विक्की जनबंधु नामक दुकानदार भजिया बनाने के लिए तेल गरम कर रहा था। इसी बीच शराब के नशे में धुत्त प्रशांत मसुरके दुकानदार के पास आया और भजिया की मांग की। असावधानी के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कढ़ाई में गरम तेल में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

स्थानीय नागरिकों और दुकानदार ने तुरंत उसे रामटेक उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे नागपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रकरण के संबंध में समाचार लिखे जाने तक रामटेक पुलिस द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की है।