logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: फोन पर बात कर रहे युवक को चार अज्ञात लूटेरों ने लूटा, फार्मेसी कॉलेज के सामने की घटना


यवतमाल: पुसद के विठाला वार्ड में फार्मेसी कॉलेज के सामने मोबाइल फोन पर बात कर रहे युवक से चार लुटेरों ने 15 हजार रुपए लूटने की घटना हुई. मोहा शिव नगर निवासी अभिजीत सुभाष राठौड़ (24) ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम 6.15 बजे के बीच अभिजीत फार्मेसी कॉलेज के सामने अपनी बाइक पर बैठकर बात कर रहा था. उसी समय चार अज्ञात लुटेरों ने उसे घेर लिया। इसके बाद 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद कुल 15 हजार रुपये लूट लिए.

जांच के बाद नगर थाने में चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शहर पुलिस द्वारा लुटेरे की तलाश की जा रही है.