logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: धर्म परिवर्तन के नाम पर युवक से हुआ धोखा, पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार


नागपुर: नागपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ रामटेक तहसील के लाखापुर गांव के रहने वाले एक युवक ने धर्म परिवर्तन के नाम पर खुद के साथ हुए धोखे की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। युवक ने धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आईए देखते हैं क्या है पूरा मामला।

लाखापुर गांव के निवासी उमेश छोटेलाल नैताम ने नागपुर ग्रामीण के अपर पुलिस अधीक्षक को दिए  आवेदन में कहा है कि साल 2022 में जब वह गंभीर रूप से बीमार था, तब हिवरा बाजार के एक चर्च से जुड़े फास्टर बालकृष्ण परतेकी उसके संपर्क में आए। उन्होंने खुद को ‘येशु मसीह का दूत’ बताते हुए उमेश को विश्वास में लिया और चर्च आने के लिए कहा। धीरे-धीरे उमेश चर्च जाने लगा और इसी दौरान फास्टर ने उसकी मुलाकात रूता एडमा नाम की युवती से कराई। बताया जा रहा है कि यह युवती पास्टर की ही रिश्तेदार है। 

फिर 2 मार्च 2022 को चर्च में दोनों का विवाह कराया गया। हालांकि बाद में 29 अप्रैल को पुरी परंपरा और रीति रिवाज के साथ के उन की दोबारा शादी हुई। लेकिन इसके कुछ समय बाद, उमेश का आरोप है कि फास्टर परतेकी उसकी पत्नी पर तंत्र-मंत्र का हवाला देने लगे और उसे जबरदस्ती चर्च ले जाकर भूत प्रेत निकालने का नाटक किया। साथ ही उमेश पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। जब उमेश ने मना किया, तो फास्टर ने उसकी पत्नी को जबरन अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि  उसकी दूसरी शादी तक करवा दी गई।

इस घटना से स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया है। उमेश ने इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद की पहल के बाद यह मामला प्रकाश में आया उन्होंने यहां अपर पुलिस अधीक्षक से इस मामले की तुरंत जांच के बाद कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।