logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

त्रिकोणी प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गणेशपेठ थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना मैदान में हुई हत्या; प्रेमिका सहित तीन गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में त्रिकोणी प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना बीती रात गणेशपेठ थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना मैदान के सामने हुई । पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें युवती को भी आरोपी बना कर गिरफ्तार किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अमन मेश्राम है, जो ब्लैंकेट सेल्स बॉय के रूप में काम करता था। अमन पिछले तीन वर्षों से तेजस्वनी कावले नामक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। बताया जा रहा है कि अमन युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने हाल ही में शादी से इनकार कर दिया था।इसी दौरान तेजस्वनी के संबंध अमित शिवलकर नाम के युवक से जुड़ गए। अमित एक होटल में वेटर के तौर पर काम करता है जबकि तेजस्वनी एक डीमार्ट स्टोर में नौकरी करती है।


बीती रात तेजस्वनी ने अमन को मिलने के लिए गाड़ीखाना मैदान के पास बुलाया और साथ ही अमित को भी फोन पर वहां बुला लिया। अमित अपने दोस्त हेमंत बागडे के साथ मौके पर पहुंचा और तीनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस के दौरान अमित ने अमन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गणेशपेठ पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों अमित शिवलकर, हेमंत बागडे और तेजस्वनी कावले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।


नागपुर में हुई यह हत्या प्रेम और अविश्वास की वो दुखद कहानी है, जो रिश्तों की जटिलता को फिर एक बार सामने लाती है। फिलहाल गणेश पेठ पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है