logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: एसटी बस चालक से युवक ने की मारपीट, चालक घायल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


बुलढाणा: बुलढाणा ज़िले में एसटी बस चालक पर युवक द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। घटना जानेफल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पारखेड फाटे की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मेहकर-खामगांव एसटी बस खामगांव की ओर जा रही थी। इसी दौरान तुषार अर्जुन राठोड नामक युवक ने चालक से कहा कि उसकी माँ आने वाली है, इसलिए बस रोक दी जाए। चालक ने कुछ समय बस रोकी भी, लेकिन जब महिला देर तक नहीं पहुँची तो चालक ने बस आगे बढ़ा दी।

इसी बात पर युवक भड़क गया और गुस्से में आकर बस में चढ़ गया। देखते ही देखते उसने चालक पर हाथ उठा दिया। अचानक हुए इस हमले में चालक को हल्की चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जानेफल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मारपीट का पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

अनुवादक - अंकिता पटेल