logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

अकोला में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से हमला, घटना सीसीटीवी में हुई कैद


अकोला: अकोला में दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह घटना अकोला में सरकारी दूध डेयरी के पीछे पानी की टंकी के पास हुई.

इस चाकू हमले में करण सावले नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. हमला आकाश थुकेकर और चेतन घावड़े दोनों ने किया था. कैमरे में एक व्यक्ति हमला करते दिखाई दे रहा है. 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायल युवक ने कई बार बचने का प्रयास किया और हमलावर उसपर बार-बार चाकू से हमला कर रहा है. आरोपी द्वारा युवक के सर पर भी चाकू से हमला किया गया. इसके बाद किसी तरह पीड़ित युवक वहां से भाग निकला.     

सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह हमला पुराने प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है. दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.