logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: एसीबी ने चिखली पंचायत समिति कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार, सिलाई मशीन बांटने के लिए महिला से मांगी रिश्वत


बुलढाणा: बुलढाणा जिले के चिखली पंचायत समिति समाज कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए क्रियान्वित सिलाई मशीन वितरण योजना का लाभ प्रदान करने के लिए कनिष्ठ सहायक हेमंत राजपूत को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

इस मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी राजपूत ने सिलाई मशीन वितरण योजना के तहत येवता की एक महिला को लाभ दिलाने के लिए 2,500 रुपये की मांग की थी।

महिला द्वारा इस संबंध में एसीबी में शिकायत दर्ज कराने के बाद जाल बिछाया गया। इस कार्रवाई से चिखली पंचायत समिति और समाज कल्याण विभाग में हड़कंप मच गया है। एक साल पहले इसी टेबल पर एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसलिए इस विभाग में पारदर्शिता पर एक बार फिर सवाल उठ गया है।