logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

500 रूपए की रिश्वत लेते हुए आरटीओ के निरीक्षक को एसीबी ने पकड़ा


नागपुर: नागपुर एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरटीओ के इन्स्पेक्टर को 500 रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हांथो गिरफ़्तार किया है.रिश्वतखोर आरटीओ इन्स्पेक्टर अभिजित सुधीर मांजरे नागपुर ग्रामीण आरटीओ कार्यालय के कान्द्री चेक पोस्ट पर तैनात था.शिकायतकर्ता विनोद महादेवराव लांजेवार ने आरटीओ इन्स्पेक्टर के एसीबी को शिकायत की थी.
 
शिकायतकर्ता का मालढुलाई का काम है उनका एक वाहन मनमाड से मध्यप्रदेश के रीवा के बीच जाते समय चेक पोस्ट कान्द्री में तैनात कर्मचारियों करण काकडे और विनोद लांजेवर ने 500 रुपए की मांग की,शिकायतकर्ता रिश्वत की रकम देने के लिए तैयार नहीं थे इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत नागपुर एसीबी से कर दी. जिसके बाद जाल बिछाकर चेक पोस्ट में शुरू रिश्वतखोरी का भड़ाफोड़ हुआ.
 
आरोप है की इस चेक पोस्ट पर वाहनों के आवागमन के एवज में हर वाहन चालक से 500 रूपए की रिश्वत मांगी जाती है.शिकायतकर्ता ने अपने मालवाहक को चेक पोस्ट पर ही एसीबी की कार्रवाई होने तक खड़ा रखा.शिकायतकर्ता का मालवाहक ट्रक  मनमाड से रीवा रेलवे के इलेक्ट्रिक पोल को लेकर जा रहा था परंतु ट्रक में खराबी आ जाने के कारण ड्राइवर ट्रक को नागपुर वापस ला रहा था इसी दौरान उससे रिश्वत की मांग की गई.एसीबी ने आरटीओ इन्स्पेक्टर अभिजित सुधीर मांजरे के साथ दो अन्य कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है.