logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

वर्धा रोड पर विचित्र दुर्घटना, आपस में टकराई तीन एसटी बस


वर्धा: नागपुर-वर्धा राष्ट्रीय महामार्ग पर भीषण दुर्घटना हो गई है। जहां राज्य परिवहन निगम एसटी की तीन बसें आपस में टकरा गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए हैं, वहीं चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सेलू के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर से यात्रियों को लेकर जा रही  एक  एसटी बस वर्धा जिले के सेलु के नजदीक टायर पंचर होने के बाद सड़क के किनारे खड़ी  थी।  जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी एसटी बस यात्रियों के लेने के लिए रुकी थी , तभी पीछे से आ रही तीसरी एसटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी।  

इस हादसे में तीनों बस आपस में टकरा गई।  जिससे बस में सवार १० से ज्यादा यात्री घायल हुए है।  जबकि एक बस का चालक भी गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।  इस हादसे से  नागपुर वर्धा  मार्ग पर कुछ देर के अफरा - तफरी मच गई थी , हालांकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस भेज जख्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया और मार्ग पर  यातायात भी सामान्य रूप से शुरू कराया।