logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कामठी-नागपुर जबलपुर रोड पर हादसा, युवती की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल


नागपुर: कामठी के नागपुर-जबलपुर रोड पर हॉकी बिल्डिंग के सामने आज सुबह करीब 9 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के कटनी से आ रही 20 वर्षीय जागृति हुकुमचंद ठाकरे और उनका 19 वर्षीय भांजा सागर दुर्गाप्रसाद ठोमरे मोटरसाइकिल पर कामठी से नागपुर-जबलपुर रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हॉकी बिल्डिंग के सामने विपरीत दिशा से ट्रक आ रहा था. ट्रक को ओवरटेक करते समय जागृति का दुपट्टा ट्रक में फंस गया।

इसके चलते जागृति तुरंत ट्रक के पहियों के नीचे आ गई, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और दोनों पैर टूट गए। वहीं, भांजा सागर भी गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने जागृति को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सागर का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।