logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर ग्रामीण में हादसों पर लगी लगाम, सड़क दुर्घटनाओं में आई गिरावट


नागपुर: नागपुर ग्रामीण पुलिस की एक अनूठी पहल ने सड़क हादसों पर लगाम लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है। मार्च 2024 से लागू किए गए 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' कार्यक्रम के तहत सड़क दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। दरअसल नागपुर ग्रामीण पुलिस ने स्वयं सेवी संस्था सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ काम करना शुरू किया  था जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना और सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या को कम करना था

नागपुर ग्रामीण पुलिस और सेव लाइफ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से अब नागपुर ग्रामीण इलाका सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बन गया है। मार्च 2024 में शुरू किए गए 'जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' कार्यक्रम का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जनवरी से अप्रैल 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक, सड़क दुर्घटनाओं में 9 प्रतिशत और सड़क मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

विशेष पुलिस महानिरीक्षक दिलीप पाटिल भुजबल ने बताया, “नागपुर ग्रामीण पुलिस ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर गहन अध्ययन कर दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान की। इस अध्ययन में मौसम, समय और सड़क पर मौजूद खतरे जैसे कई कारकों का विश्लेषण किया गया। डेटा आधारित इस मूल्यांकन ने हादसों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भी नागपुर ग्रामीण पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है और अन्य जिलों को भी इस मॉडल को अपनाने की सलाह दी है। यह पहल न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है बल्कि लोगों की जान बचाने में भी अहम भूमिका निभा रही है।