logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ramjhula Hit & Run: आरोपी रितु मालू का पति सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार, रितु अब भी फरार


नागपुर: नागपुर के रामझूला हिट एंड रन मामले में आरोपी रितु मालू के पति को तहसील पुलिस ने सबूत नष्ट करने के मामले में गिरफ्तार किया. हालांकि बचाव पक्ष की दलील के बाद न्यायालय ने पुलिस की अपील खारिज कर दी और उसे जमानत दे दी।

24 फरवरी की रात रितु अपनी सहेली माधुरी सारडा के साथ सीपी क्लब से पार्टी करके घर लौट रही थी. नशे की हालत में होने के कारण रामझूला पर रितु का कार से नियंत्रण छूट गया और दोपहिया वाहन पर सवार मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद अतीक को टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई थी. इस मामले में रितु को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली. जिसके  बाद से ही रितु मालू फरार है.  

इस बीच पुलिस ने रितु के पति दिनेश को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर पुलिस ने 5 दिन की कस्टडी मांगी. पुलिस ने न्यायालय को बताया कि दिनेश ने सबूत नष्ट करने का काम किया है. रितु मालू मामले में फरार है. उसका पता लगाने के लिए दिनेश की कस्टडी जरूरी है. लेकिन बचाव पक्ष के वकील ने पुलिस कस्टडी का विरोध किया. बाद में न्यायालय ने दिनेश मालू को 15000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी. 

देखें वीडियो: