logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एटीएम फोड़ने प्लेन से आते थे आरोपी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: जरीपटका स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पास कुछ दिन पहले कैनरा बैंक के एटीएम को फोड़ने का असफल प्रयास हुआ था। इस मामले में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से ग्रिफ्तार किया है और उनके एक अन्य साथी की भी तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग लगने के बाद पुलिस उन तक पहुंची थी।

नागपुर के जरीपटका स्थित महात्मा गांधी स्कूल के पास कैनरा बैंक का एटीएम है। 30 मार्च की रात अज्ञात आरोपियों ने गैस कटर की सहायता से इस एटीएम को फोड़ने का असफल प्रयास किया था।हालांकि किसी के वहां पर आ जाने के कारण पकड़े जाने के डर से आरोपी एटीएम फोड़ने के सारे साहित्य को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग गए थे। पुलिस को घटनास्थल के पास से ही आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए थे।

इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल पर मिले साहित्य के सुराग के आधार पर ही पुलिस आरोपीयों तक जा पहुंची थी । पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों गुरमीत उर्फ अमरजोत सिंह और सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया है पुलिस उनके तीसरे साथी जुगाद सिंह की भी तलाश कर रही है। आरोपी विमान से इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नागपुर आए थे। और यहां से भागने के लिए भी उन्होंने इसी रास्ते का इस्तेमाल किया था।