logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी में रेत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, चार ओवरलोडे ट्रक जब्त


नागपुर: जिले के कामठी में पुलिस ने रेत तस्कर कर रहे चार ट्रकों को पकड़ा है। भंडारा जिले में वैनगंगा नदी से इन ट्रकों में ओवरलोड रेत भरकर नागपुर लाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने ये कार्रवाई की।   

रेत तस्करी पर लगाम लगाने के लिए भले ही सरकार ने नए नियम बनाए हो, लेकिन इसके बाद भी रेती तस्करी का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है। नागपुर जिले के कामठी में पुलिस ने अवैध रूप से ओवरलोड चार ट्रकों को पकड़ा है।  

भंडारा जिले की वैनगंगा नदी की रेती की काफी मांग है। इसलिए यहां कई रेत माफिया सक्रीय है। वैनगंगा नदी रेत घाट से ओवरलोड ट्रकों के कामठी मार्ग से नागपुर आने के बारे में जानकारी मिलने पर सहायक पुलिस उपायुक्त विशाल शिरसागर की टीम ने जयस्तंभ चौक पर रेत से भरे सभी चार ट्रकों को रोका। रॉयल्टी लाइसेंस से अधिक रेत ट्रकों में भरे जाने के मामले में पुलिस ने इन सभी ट्रकों को जब्त कर ट्रक चालक और उनके मालिक पर मामला दर्ज किया है। 

देखें वीडियो: