logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रेत तस्करी के खिलाफ शुरू है कार्रवाई, पुलिस ने जब्त किया एक और ट्रक, एक आरोपी भी गिरफ्तार


नागपुर: पुलिस एवं राजस्व विभाग की सक्रियता से जहां प्रतिदिन रेती एवं मवेशी तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद भी तस्करों के हौसले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। रेत तस्करी की खिलाफ ऐसी एक और कार्रवाई में रामटेक पुलिस ने एक रेती ट्रक सहित 20 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रामटेक पुलिस को सुचना मिली की नगरधन रोड से चोरी-छुपे रेती का ट्रक आ रहा है, जिसमें रामटेक पुलिस के द्वारा नगरधन रोड पर कि गई नाकाबंदी में 10 चक्का ट्रक रेती के साथ दिखाई दिया, जिसमें 6 ब्रास रेती भरी हुई थी। 

ट्रक चालक आरिफ वल्द अहमद शेख खरबी रोड नागपुर निवासी से रेती संबंधित दस्तावेज मांगने पर उसने इंकार किया। जिसमें पुलिस के द्वारा 18 हजार रुपए की रेती एवं 20 लाख मुल्य का ट्रक सहित कुल 20 लाख 18 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। 

इस प्रकरण में ट्रक मालक वहीद जमालुद्दीन अंसारी खरबी रोड नागपुर निवासी सहित ट्रक चालक के विरुद्ध विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। रामटेक पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

देखें वीडियो: