logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई, घर में धारदार तलवार रखने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार


यवतमाल: जिले के पुसद शहर के बोर नगर में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर की तलाशी ली और लोहे की एक धारदार तलवार मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम बोर नगर टांडा निवासी अतुल देवराव राठौड़ है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुसद उप-विभाग की स्थानीय अपराध शाखा टीम गश्त कर रही थी, तो एक विश्वसनीय स्रोत से जानकारी मिली कि पुलिस स्टेशन पुसद शहर की सीमा के भीतर बोरगांव में एक व्यक्ति के घर में एक लोहे की धारदार तलवार है.

जानकारी के मुताबिक टीम ने जब बोरनगर जाकर अतुल राठौड़ के घर की तलाशी ली तो उसके घर से एक धारदार तलवार मिली. उसके आधार पर पुलिस ने अतुल देवराव राठौड़ निवासी बोरगांव टांडा को गिरफ्तार कर लिया और तलवार जब्त कर ली गई.