logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: अर्जुनी-मोरगांव वन विभाग की कार्रवाई, घोरपड का शिकार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दो हुए फरार


गोंदिया: गोंदिया जिले के अर्जुनी-मोरगांव वन परिक्षेत्र कार्यालय अंतर्गत बुढ़ेवाड़ा में घोरपड का शिकार करने के आरोप में एक व्यक्ति को अर्जुनी-मोरगांव वन विभाग ने गिरफ्तार कर किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम बुढ़ेवाड़ा जिला अर्जुनी-मोरगां निवासी कार्तिक मडावी है. आरोपियों के दो साथी जंगल में फरार होने में कामयाब हो गए.

दरअसल, बुढ़ेवाड़ा जंगल में गश्त के दौरान वन विभाग को तीन लोग संदिग्ध अवस्था में मिले, जब उनसे पूछताछ की गई तो वन विभाग को शक हुआ कि तीनों में से एक वन विभाग का है. जब उसे हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि उसने कुत्ते की मदद से दो घोरपड का शिकार किया था. 

वन विभाग ने आरोपी को आधा किलो घोरपड के मांस के साथ गिरफ्तार किया है. वन विभाग दोनों फरार आरोपियों की तलाश कर रहा है.