logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Kamptee: नागपुर हिंसा मामले में कामठी पुलिस की कार्रवाई, आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार


नागपुर: शहर में हुए तनाव मामले में कामठी पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी इमरान खान ने सोशल मीडिया पर ऐसा संदेश डाला, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और असामाजिक तत्वों द्वारा हिंसा भड़कने का खतरा बढ़ गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया।पुलिस ने कामठी शहर में रूट मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की। विभिन्न जाति और धर्म के नागरिकों से संपर्क कर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

सोशल मीडिया पर अफवाहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अशांति और विवाद रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।