logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पारशिवनी में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई, करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल जब्त


नागपुर: जिले की पारशिवनी तहसील की ग्राम पंचायत पालोरा घाट से हो रहे अवैध रेती उत्खनन को लेकर पारशिवनी पुलिस एवं स्थानीय अपराध शाखा की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में 1 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त किया गया है.

अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक मनोज गदादे के नेतृत्व में पेंच नदी के पालोरा रेती घाट में की गई छापामार कार्रवाई में 2 ट्रक, पोकलेन मशीन,जेसीबी मशीन, मोबाइल एवं 140 ब्रास रेती को मिलाकर कुल 1 करोड़ 42 लाख 40 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है. इस रेती चोरी का सरगना कमर अहमद सिद्दीकी एवं तबरेज अहमद सिद्दीकी बताया गया है. 

इस कार्रवाई में पुलिस ने निकेश नारायण सिंह, अमित देशमुख, मोहम्मद कमर ताजुद्दीन खान, राजेन्द्र शेंडे,सुजाद अहमद सिद्दीकी सहित कुल 5 को गिरफ्तार किया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पारशिवनी तहसीलदार सुरेश वाघचवरे एवं उनकी टीम ने भी दौरा किया.