logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: फोटो एडिट कर खुद को बताया 'नरसिंहपुर का कलेक्टर', जबलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार


गोंदिया: जबलपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने खुद को नरसिंहपुर का कलेक्टर बताया। युवक ने कार्यभार संभालते हुए एक फोटो भी पोस्ट की। जबलपुर पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

इस युवक ने खुद को नरसिंहपुर का कलेक्टर बताया। कार्यभार संभालते हुए उसने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ भी तस्वीरें पोस्ट की थीं।

आरोपी का नाम राहुल गिरी है और वह महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला है। उसके पास से जब्त मोबाइल में अधिकारियों और नेताओं की तस्वीरें भी मिली हैं। वह एडिटिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग करके नेताओं अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें डालता था।

राहुल ने बीएससी पास है। आरोपी आईएएस बनना चाहता था लेकिन उसने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की थी। इसलिए वह अपने सपने को पूरा करने के लिए फोटो एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था कि वह आईएएस बन गया है।