logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिनदहाड़े हत्या के बाद इंस्टाग्राम पर किया कबूलनामा, एकतरफा प्रेम के चलते दिया वारदात को अंजाम


नागपुर: शहर के इमामवाड़ा थाना क्षेत्र  स्थित जाटतरोड़ी परिसर में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े एक व्यक्ति की खंजर से बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद न सिर्फ स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है, बल्कि आरोपी की बेशर्मी भी सबको हैरान कर रही है।

हत्या के कुछ समय बाद ही आरोपी ने युवती के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालते हुए लिखा - "देख बेबी, मैंने क्या किया", जिससे सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है। इस घटना ने नागपुर शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े पुलिस चौकी के सामने हुई इस हत्या ने नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि शहर में कानून का डर बना रहे पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस घटना ने पुलिस की सतर्कता पर सवालिया निशान लगा दिया है।