logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वीआर मॉल स्थित एजेंट जैक बार मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार


नागपुर: इमामवाड़ा पुलिस थाने के मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल है। बीती रात फरियादी अर्जुन यादव अपने दोस्त आशीष हजारे के साथ पार्टी करने के लिए मॉल में स्थित एजेंट जैक बार में गये हुये थे। इसी बार में अर्जुन के दोस्त के पिता आनंद शाह भी बैठा हुआ था। बार में ही आरोपी प्रदीप उईके अपने एक दोस्त और 2 अन्य महिला दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। रात करीब 2:30 बजे के दरमियान ये सभी पार्टी करने के बाद मॉल से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान आरोपी प्रदीप उईके के दोस्त का आशीष हजारे नामक युवक को पैर लग गया। इसी दौरान दोनों की आपस में कहासुनी और धक्का मुक्की शुरू हो गई। 

हालांकि तब मॉल के सिक्योरिटी गार्ड ने झगड़ा शांत करवाया और दोनों गुटों को बाहर सड़क पर लाकर छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद अर्जुन यादव अपने दोस्त के पिता आनंद शाह तथा आशीष हजारे के साथ अपनी अल्टो कर में घर की तरफ निकल गया जबकि आरोपी प्रदीप उईके भी अपने साथी और उनकी दो महिला दोस्तों के साथ बैजनाथ चौक की तरफ घर जाने के लिए अपनी गाड़ी से निकले।

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद आरोपियों ने बीच रास्ते से अपने गाड़ी मोड कर अर्जुन यादव की गाड़ी का पीछा करने लगे और रास्ते में ही आरोपियों ने अपने अन्य दोस्तों को भी मदद के लिए बुला लिया। इसके बाद अजनी पुलिस थाने के कांबडे चौक पर आरोपियो ने अर्जुन यादव की गाड़ी को जबरदस्ती रुकवा लिया और बाहर निकलते ही पत्थर और अन्य हथियारों के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा घटना साल से फरार हो गए। 

इस वारदात में आनंद शाह गंभीर रूप से घायल हुए जबकि अर्जुन और आशीष के सिर पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। बाद में इन दोनों घायलों ने ही आनंद को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां से पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला। दोनों घायलों को भी उनके परिजनों ने बाद में धंतोली के एक निजी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया जहां उनका भी इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है कि प्रदीप उईके के खिलाफ इससे पहले भी हत्या का एक मामला दर्ज है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर करीब 6 से 7 आरोपियों की तलाश की जारी है।