Nagpur: जेल में कैदियों की गुंडागर्दी! मामूली बात पर बंदी के सिर पर मुक्के-बकेट से हमला
नागपुर: नागपुर के धंतोली स्थित मध्यवर्ती कारागृह से फिर के बार कैदियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। न्यायाधीन बंदियों के बीच हुई इस मारपीट में एक बंदी के सिर पर मुक्कों और प्लास्टिक की बाल्टी से हमला करने का आरोप है। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे सुरक्षा अधिकारी को भी रोकने की कोशिश की गई।
यह घटना मंगलवार की सुबह की बताई जा रही है। मामला जेल की बैरक नंबर 7 और 8 के बीच का है। पुलिस के मुताबिक, न्यायाधीन बंदी दुर्गेश उर्फ लिटिल प्रमोद गुप्ता और अश्विन उर्फ अच्छी मुकुंद इंदुरकर ने किसी अज्ञात कारण को लेकर बंदी विजय खडगांले के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने विजय के सिर पर हाथ-मुक्कों के साथ प्लास्टिक की बाल्टी से भी वार किया। मारपीट की जानकारी मिलते ही सुरक्षा अधिकारी निमजे मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की।
इसी दौरान आरोपी सुरेंद्र उर्फ मोनू मनोज समुद्रे पर आरोप है कि उसने सुरक्षा अधिकारी को उनके कानूनी कर्तव्य से रोकने के लिए उनके ऊपर झपटने की कोशिश की। घायल बंदी का जेल परिसर स्थित अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में धंतोली पुलिस ने दुर्गेश, अश्विन और सुरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
admin
News Admin