logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अज्ञात चोरों ने गाय चुराई,घटना सीसीटीवी में दर्ज


नागपुर:नागपुर शहर के सीताबर्डी पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गावलीपुरा इलाके में चोरी का एक अजीबों ग़रीब मामला सामने आया है.सामने आये सीसीटीवी में तीन अज्ञात शख़्स एक देसी गाय को एक कार में जबरन ठुंसकर चुराते दिखाई दे रहे है.यह घटना सोमवार रात 3 बजे के आसपास की है.इस मामले में शिकायतकर्ता ने खुद ही पुलिस को उसकी गाय चोरी के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवा कर दिया है.सीताबर्डी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक 36 वर्षीय नीलेश बानिया ने बताया की वह दूध बेचने का काम करता है उसके पास दो देसी नस्ल की गाय है.जिन्हे वो गवलीपुरा के अपने घर के पास ही शीतला माता मंदिर के पास ही बांधा करता है.सोमवार सुबह वह नियमित तौर से सुबह गायों का चारा-पानी देखने पहुंचा। नीलेश के पास काले और सफ़ेद रंग की दो गाय है.सुबह उसे काली गाय बंधी दिखाई दी लेकिन सफ़ेद रंग की गाय जिसकी उम्र तक़रीबन चार साल के आस पास है वो गायब दिखी। इसके बाद उसने अपनी गाय की खोजबीन शुरू की.गाय हमेशा चरने के लिए पास में ही महाराजबाग के आसपास चरने जाया करती थी जो वहाँ भी नहीं मिली इसके बाद नीलेश से आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जिसमे वीआईपी रोड पर स्थित गजानन किराणा स्टोर्स में लगे कैमरे में एक कार में तीन अज्ञात लोग कार के पिछले हिस्से में गाय को जबरन ठूंसते दिखाई दिए.इन आरोपियों ने गाय के मुँह पर कपड़ा बांधा हुआ था.इसके बाद नीलेश ने सीताबर्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर गाय और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.