logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

अजीत पवार गुट के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष यासीन छावरे ने शिवसेना यूबीटी प्रमुख अमित मेश्राम से गालीगलोच, दी जान से मारने की धमकी


भंडारा: जिले के तुमसर में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) प्रभाग प्रमुख अमित मेश्राम को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। एनसीपी अजीत पवार गुट के अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष और विधायक राजू कारेमोरे के दाहिने हाथ कहे जाने वाले यासीन छावरे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ तुमसर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

तुमसर शहर में बिग बाजार से थावरे पुतला तक शहरी दलित बस्ती सुधार योजना के तहत 66 लाख की सीमेंट सड़क का निर्माण नवंबर 2024 में पूरा किया गया। लेकिन एक माह के अंदर ही सड़क उखड़ने लगी। सड़क की धूल के कारण क्षेत्रवासियों को आंखें बंद करनी पड़ती हैं। बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा है और उनमें सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दत्तात्रय नगर के निवासियों ने 11 दिसंबर, 2024 को एक बयान के माध्यम से ठेकेदारों द्वारा किए गए घटिया निर्माण के बारे में नगर निगम प्रशासन और शिवसेना के अमित मेश्राम से शिकायत की थी। 

इसी क्रम में जिले के कई अखबारों में खबर छपी थी। इसी खबर का हवाला देते हुए यासीन छावरे ने अमित मेश्राम को फोन किया और धमकी दी कि, 'मैंने मोथा बाजार में सीमेंट रोड बनाई है। इसके बाद ऐसी ख़बरें लगाना नहीं। इसके साथ अमित मेश्राम को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में तुमसर पुलिस स्टेशन में ऑडियो क्लिप के सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराई गई है। तुमसर पुलिस ने जान से मारने की धमकी और अश्लील दुर्व्यवहार के मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 351 और 352 के तहत मामला दर्ज किया है।