logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: नकली एमडी बिक्री विवाद में युवक पर जान लेवा हमला, चाकू मार कर किया गंभीर रूप से घायल


नागपुर: मानकापुर पुलिस थाना  नकली एमडी की बिक्री को लेकर चल रहे पुराने विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है

यह वारदात मानकापुर थाना क्षेत्र में बीती रात  हुई। हमले में 26 वर्षीय फहद फहीम खान, निवासी ताजाबाद, गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों ने फहद को 16 हजार रुपये में नकली एमडी बेची थी। इस धोखाधड़ी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।

फहद आरोपियों से 32 हजार रुपये की मांग कर रहा था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि जामीन  और माउजर उर्फ अमीन  ने पहले फहद के साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल फहद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मानकापुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।