logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Ajni Murder Case: प्रेम संबंध में आई खटास और दुरी बनी छात्रा के मौत का कारण, पुलिस नाबालिग आरोपी की खोज में जुटी


नागपुर: अजनी थाना क्षेत्र के गुलमोहर नगर परिसर शुक्रवार दोपहर उस समय दहल गया, जब एक 16 वर्षीय छात्रा पर एक युवक ने चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग छात्रा जैसे ही अपने स्कूल से बाहर निकली, आरोपी युवक उसके पास आया और चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पिछले तीन साल से चले आ रहे प्रेम संबंध में आई खटास और दूरी छात्रा की मौत का कारण बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक छात्रा की पहचान 16 वर्षीय एंजेल जॉन, कौशल्या नगर निवासी, के रूप में हुई है। वह अजनी के गुलमोहर नगर सेंट एंथोनी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक भी नाबालिग है और वह इमामवाड़ा परिसर में रहता है।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन साल से इन दोनों की आपस में जान-पहचान और प्रेम संबंध थे। लेकिन कुछ समय से उनके संबंधों में दरार आ गई थी, और छात्रा ने आरोपी युवक से बात करना बंद कर दिया था। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे, जब छात्रा स्कूल से बाहर निकली, आरोपी उसे बात करने के बहाने स्कूल के बाहर मिला और चाकू से कई बार हमला कर मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे स्कूल में खलबली मच गई। स्कूल प्रिंसिपल ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को मेडिकल अस्पताल में ले गई, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों सहित अजनी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।