logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: आकाश मस्के हत्याकांड; आरोपी को गुरुवार तक पुलिस कस्टडी


अकोला: खरप रोड पंचशील नगर में आकाश मस्के की हत्या के मामले में रोहित जाधव को शनिवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया. उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया.

पंचशील नगर खरप निवासी रेखा उर्फ ​​आशा नामदेव मस्के की शिकायत के अनुसार उसके तीन बच्चे आकाश, राहुल और अजय है. बड़ा बेटा अजय पुणे की एक कंपनी में काम करता है. छोटा बेटा राहुल नामदेव मस्के अगस्त 2012 के विनोद टोबरे हत्याकांड में जेल में है., दूसरा बेटा आकाश नामदेव मस्के 12 नवंबर 2022 से लापता था.

चूंकि विनोद टोबरे की हत्या में छोटा बेटा राहुल मस्के शामिल था, इसलिए उसके छोटे भाई प्रमोद उर्फ ​​पिंटू टोबरे, उसके भतीजे अमित डोंगरे, तेजस हिंगणकर और रोहित जाधव ने आकाश मस्के की हत्या कर दी.

6 अप्रैल, 2013 को एक कुएं में रस्सी से बंधी एक काले प्लास्टिक की थैली में एक क्षत-विक्षत शव मिला था. एक साल बाद पुलिस जांच में पता चला कि शव आकाश मस्के का था., आगे की जांच बोरगांव मांजू के थानेदार मनोज बाहुरे कर रहे हैं.