logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने अन्य लड़के पर सत्तूर से किया जानलेवा हमला


अकोला: मुर्तिजापुर तहसील अंतर्गत माना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम रामटेक में शाम को एक नाबालिग आरोपी ने 20 वर्षीय युवक पर मामूली बात को लेकर सत्तूर से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में आर्यन श्रीवास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अमरावती के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुर्तिजापुर तहसील के माना पुलिस स्टेशन क्षेत्र के रामटेक में कुछ युवा मैदान पर क्रिकेट खेल रहे थे। गांव का ही कार्तिक बोरकर शराब के नशे में वहां आया और धमकी दी कि मुझे गेंद फेंकने दो नहीं तो तुम्हारा खेल बंद कर दूंगा। डरकर क्रिकेट खेलने वाले लड़कों ने उसे गेंद थमा दी। लेकिन बार-बार गेंद से बल्लेबाजी कर रहे आर्यन श्रीवास को मार रहा था। इस पर आरोपी कार्तिक ने आर्यन को देख लेने की धमकी दी।

घर जाकर कार्तिक ने अपने चचेरे भाई को इस बात के बारे बताया। अगले दिन, कार्तिक और उसके चचेरे भाई प्रवीण ने आर्यन श्रीवास पर हमला करने की साजिश रची और सत्तूर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में माना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ धारा 118 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

देखें वीडियो: