logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola : युवती से दुराचार करने वाले नराधम पिता को 20 साल कारावास की सुनाई


अकोला: अपनी बेटी से दुष्कर्म करने वाले नराधम पिता को अकोला के जिला व सत्र न्यायालय ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जिला व सत्र न्यायाधीश ए डी क्षीरसागर  की बेंच ने ये फैसला सुनाया।

नाबालिग पीड़िता अपनी मां और भाई-बहनों के साथ मुर्तिजापुर पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में रहती थी। लेकिन पीड़िता की मां और उसके पिता के बीच रिश्ता अच्छा नहीं था। जिससे पीड़िता की माँ अपने बच्चों को लेकर दूसरे जगह रहने लगी थी। लेकिन बाद में उसके पिता ने सभी बच्चों को अपने साथ ला लिया , जबकि उसकी माँ अपने घर पर रह गई। इसी दौरान आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुराचार किया। जिसके बाद पीड़िता ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया। तब आरोपी पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया था। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.डी. क्षीरसागर ने एक पिता को अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार करने के जुर्म में 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।  आरोपी को धारा 376 (3), 506 के साथ-साथ पोक्सो अधिनियम की धारा 4, 5 (1), 5 (एन) और धारा 6 के तहत दोषी ठहराया गया है। 

देखें वीडियो: