logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: नौकरी का लालच देकर 3 लोगों से 53.42 लाख की ठगी


अकोल: सरकारी नौकरी पर लगाकर देने का लालच दिखाकर तीन व्यक्तियों से 53 लाख 42 हजार रू. से ठगी करने का मामला उजागर हुआ है. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता बालापुर तहसील के एक गांव में होमगार्ड के रूप में काम कर रहा था.

अपने ही गांव के आरोपी ने उसे महाराष्ट्र पुलिस विभाग में सहायक उप-निरीक्षक के रूप में नौकरी का लालच दिया. उसने फर्जी नियुक्ति दस्तावेज असली बताकर नौकरी के लिए नकद और ऑनलाइन के माध्यम से कुल 18 लाख रुपये भी ले लिए. इसी तरह आरोपी ने गांव के एक अन्य शिकायतकर्ता की बेटी को पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें 20 लाख 42 हजार रू. से ठगा.

एक अन्य तीसरे व्यक्ति की शिकायत के अनुसार, एक युवक को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे कुल 15 लाख रुपये ठग लिए गए. उक्त तीनों द्वारा पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे से शिकायत करने के बाद उरल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया.