logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: अकोला-मूर्तिजापुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने मारी व्यक्ति को टक्कर, हुई मौके पर ही मौत, चालक हुआ फरार


अकोला: अकोला-मूर्तिजापुर मार्ग पर डोंगरगांव दोराहे के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कल शाम को घटी. मृतक का नाम प्रशांत अनासाने है.

प्रशांत अनासाने अकोला ओल्ड टाउन के रहने वाले थे. फिलहाल मुंबई में रह रहे थे. वह कुछ दिनों के लिए अपने रिश्तेदारों से मिलने डोंगरगांव आए थे। प्रशांत अनासाने डोंगरगांव फाटा के पास सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें उड़ा दिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन की गति इतनी थी कि टक्कर के बाद प्रशांत कुछ दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद कुछ नागरिकों ने तुरंत उसकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

इस हादसे की जानकारी मिलते ही बोरगांव मंजू पुलिस स्टेशन के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अकोला के जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया. फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है.