logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार


अकोला: शहर के खदान पुलिस थाने की सीमा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर और उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट और शोषण करने की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता के अश्लील फोटो भी वायरल हुए हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से पीड़िता की मां ने अकोला के खदान पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी नाबालिग है। हालांकि इस संबंध में आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो लेकर उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया है। इस बीच, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मामले में और भी पीड़िताएं और आरोपी होंगे। इसलिए पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू कर दी है।